ऐसा दुस्साहस की दरोगा की पिस्टल छीनकर कर दिया फायर

दारोगा की पिस्टल छीनकर फायरिंग, बिहार में स्मैक माफिया के साथ पुलिस का एनकाउंटर

मुजफ्फरपुर में मंगलवार देर रात पुलिस और स्मैक माफिया के बीच मुठभेड़ हो गई। शहर के कुख्यात स्मैक माफिया मनोज साह ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में दारोगा की पिस्टल छीन ली और गोली चला दी। यह गोली पुलिस की गाड़ी पर लगी, जिससे थानेदार शरत कुमार और अन्य पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली मनोज के पैर में लगी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया और इलाज के लिए एसकेएमसीएच (श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल) में भर्ती कराया गया।

कैसे हुई मुठभेड़?

मंगलवार को दिन में ही पुलिस ने मनोज को हिरासत में लिया था। उससे पूछताछ के बाद रात में पुलिस उसकी निशानदेही पर स्मैक के ठिकानों पर छापेमारी करने निकली। इसी दौरान, जैसे ही मनोज को मौका मिला, उसने अचानक दारोगा की सरकारी पिस्टल छीन ली और भागने लगा। पुलिस ने उसे रुकने की चेतावनी दी, लेकिन उसने गोली चला दी। संयोग से गोली पुलिस की गाड़ी पर लगी, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और मनोज के पैर में गोली मारकर उसे धर दबोचा

शहर में बड़ा स्मैक नेटवर्क, करोड़ों की संपत्ति

मनोज साह का मुजफ्फरपुर में स्मैक तस्करी का बड़ा नेटवर्क है। मिठानपुरा, अहियापुर, नगर और ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्रों में उसके पेडलर सक्रिय हैंउसके दोनों बेटे भी इस धंधे में शामिल हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि पांच साल पहले तक मनोज चाय की दुकान चलाता था, लेकिन स्मैक तस्करी में जुड़ने के बाद करोड़ों की संपत्ति बना ली। उसने मिठानपुरा में कई मंजिला इमारतें बनवाई हैं और शहर के अलग-अलग हिस्सों में भी संपत्ति खरीदी है

एसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, जब्त होगी संपत्ति

मुठभेड़ की सूचना पर सुबह एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अब मनोज साह की अवैध संपत्तियों की जब्ती की तैयारी कर रही है। शहर में स्मैक के ठिकानों पर लगातार छापेमारी जारी रहेगी। पुलिस अब मनोज के अन्य साथियों और उसके तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *