रुधौली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जी. पी. दुबे

रुधौली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बस्ती, 8 फरवरी 2025.
प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में थाना रुधौली पुलिस टीम ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित अभियुक्त मो. इस्लाम पुत्र हबीबुल्लाह को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ थाना रुधौली में मु.अ.सं. 39/25 धारा 108, 238 बीएनएस व 3(2)5 SC/ST Act के तहत मामला दर्ज था। पुलिस ने उसे अठदेउरा नहर, हनुमानगंज रोड से आज सुबह 10:39 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

अभियुक्त
मो. इस्लाम पुत्र हबीबुल्लाह
निवासी.ग्राम सुगिया, थाना रुधौली, जनपद बस्ती का रहने वाला है|

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

  1. मु.अ.सं. 511/17 – धारा 363, 366, 376, 323, 504 आईपीसी व 3(2)5 SC/ST Act, 3/4 पाक्सो एक्ट
  2. NIL/18 – धारा 3/4 गुंडा एक्ट
  3. मु.अ.सं. 39/25 – धारा 108, 238 बीएनएस व 3(2)5 SC/ST एक्ट

यहां बताते चलें कि
गांव की दलित युवती लक्ष्मी ने इस्लाम से प्रेम विवाह किया था, लेकिन लक्ष्मी के परिजनों के अनुसार, इस्लाम उसे लगातार प्रताड़ित करता था। इसी वजह से लक्ष्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद, इस्लाम ने उसकी लाश को इस्लामी रीति-रिवाज से दफना दिया।

लक्ष्मी की मां ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की हत्या की गई है। इसके बाद जिलाधिकारी के आदेश पर एक महीने बाद कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी के फंदे से लटकने की पुष्टि हुई, जिसके बाद आरोपी इस्लाम के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

गिरफ्तार करने में
उप निरीक्षक: शशि शेखर सिंह,एजाज अहमद तथा पुलिस टीम शामिल रही |

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *