
प्रपोज-डे पर सरकारी अधिकारी ने 11वीं की छात्रा को कहा- I Love You, नहीं मानी तो कर दी ऐसी हरकत, हो गई जेल
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वैलेंटाइन्स वीक में एक सरकारी अधिकारी को छात्रा को प्रपोज करना भारी पड़ गया। मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले का है, जहां एक कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) ने प्रपोज-डे के मौके पर 11वीं की छात्रा से अपने प्यार का इजहार किया। लेकिन जब लड़की ने उसका प्रपोजल ठुकरा दिया, तो उसने आपा खो दिया और बदसलूकी पर उतर आया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी बलविंदर उर्फ मोंटी गजरौला थाना क्षेत्र के नौनेर गांव के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में बतौर CHO कार्यरत है। बताया जाता है कि उसे 11वीं कक्षा की एक छात्रा से प्रेम हो गया था। प्रपोज-डे के दिन उसने लड़की को आई लव यू कहकर प्रपोज किया और गर्लफ्रेंड बनने की बात कही। लेकिन जब छात्रा ने इसे ठुकरा दिया, तो मोंटी गुस्से में आ गया और बीच रास्ते उसके साथ बदसलूकी करने लगा।
वीडियो वायरल, पुलिस ने की कार्रवाई
घटना के दौरान लड़की के साथ मौजूद एक शख्स ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी ने पहले लड़की को मिठाई खिलाने की कोशिश की, लेकिन जब उसने मना कर दिया, तो उसने गुस्से में मिठाई का डिब्बा लड़की पर फेंक दिया और उससे बदतमीजी करने लगा।
छात्रा ने इस घटना की शिकायत गजरौला थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
NGV PRAKASH NEWS

