
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, कई लोग घायल, उपराज्यपाल ने जताया शोक
नई दिल्ली, 16 फरवरी 2025
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात प्लेटफॉर्म संख्या 14 और 15 पर अचानक भगदड़ मच गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह घटना रात करीब 9:55 बजे हुई, जब कुंभ जाने के लिए भारी भीड़ स्टेशन पर जमा थी। बढ़ती भीड़ के कारण दम घुटने और दबने से कई लोग घायल हो गए। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने X पर पोस्ट कर इस घटना में कुछ लोगों की मौत की आशंका जताई, हालांकि रेलवे ने भगदड़ से इनकार किया है।
LG वीके सक्सेना बोले— ‘कुछ लोगों की मौत’
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने X पर लिखा, “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था और भगदड़ के कारण जान-माल के नुकसान और घायल होने की दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद घटना हुई है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैंने मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त से बात कर स्थिति को नियंत्रित करने के निर्देश दिए हैं।”
रेलवे ने भगदड़ की बात से किया इनकार
रेलवे प्रशासन का कहना है कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और भगदड़ जैसी कोई घटना नहीं हुई। रेलवे के DCP केपीएस मल्होत्रा के अनुसार, घटना के समय प्रयागराज एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 14 पर खड़ी थी, जबकि स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर राजधानी लेट थीं, जिससे प्लेटफॉर्म नंबर 12, 13 और 14 पर भीड़ अधिक हो गई। इस दौरान 1500 से ज्यादा जनरल टिकट जारी किए जा चुके थे, जिससे स्थिति बेकाबू हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई भगदड़ जैसी स्थिति
रेलवे प्रशासन भले ही भगदड़ से इनकार कर रहा हो, लेकिन इंडिया टीवी से बात करते हुए कई यात्रियों ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर भारी भीड़ के कारण दम घुटने जैसी स्थिति बन गई थी। कुछ लोग गिर पड़े, जिससे भगदड़ जैसी नौबत आ गई। इस दौरान 15 लोग घायल हुए, जिनमें से कुछ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं सूत्रों के अनुसार सीढ़ियों पर भारी दबाव के चलते जहां पर रखने की भी जगह नहीं थी उसमें लोगों के गिरने और दम घुटने के कारण 15 लोगों की मौत हो गई और कई लोग हो गए हैं
रेल मंत्री का बयान— स्थिति नियंत्रण में
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि “स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, घायलों को अस्पताल भेजा गया है और भीड़ को संभालने के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।” रेलवे और प्रशासन स्थिति को सामान्य करने में जुटे हुए हैं।
NGV PRAKASH NEWS


