5 नाबालिक बच्चियों के साथ 10 नें किया दुष्कर्म: धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

पांच मासूम बच्चियों के साथ10 ने किया दुष्कर्म : धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

ब्यावर 18 फरवरी 25.
राजस्थान के ब्यावर जिले से एक हैरान कर देने वाले कांड का खुलासा हुआ है, जहां पांच मासूम बच्चियों के साथ 10 लड़कों द्वारा दुष्कर्म करने के बाद उनके ऊपर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया गया |

प्राप्त जानकारी के अनुसार पांच मासूम बच्चियों को पहले जाल में फसाया गया उसके बाद उनका एवं शोषण किया जा रहा था |
यही नहीं उन के साथ दुष्कर्म करने के बाद उन्हें ब्लैकमेल इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया जा रहा था |
उनकी इन हरकतों से परेशान बच्चियों सारी बात अपने परिजनों को बताई |
परिजनों ने मामले की पूरी जानकारी पुलिस को दी उसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सात मुस्लिम लड़कों को हिरासत में ले लिया |

प्राप्त समाचार के अनुसार एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि विजयनगर थाने में पांच नाबालिक बच्चियों के परिजनों ने यौन शोषण दुष्कर्म तथा इस्लाम धर्म अपनाने के दबाव पीछा करने की शिकायत दर्ज करवाई |
शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर 10 लड़कों के खिलाफ कार्यवाही में जुड़ गई |

मामले में डीएसपी नहीं बताया कि बच्चियों ने शिकायत में कहा है कि कुछ लोगों ने उन्हें चीनी मोबाइल दिए और उनका एवं शोषण किया |
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चों से संपर्क कर उनसे बात करने के लिए उन्हें चीनी मोबाइल दिया था |
उन्होंने बताया कि बच्चों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं |
बच्चियों ने उन लोगों के द्वारा ब्लैकमेल कर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया |
उन्होंने बताया कि सात आरोपियों को विरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है | साथ ही इस मामले की मजिस्ट्रेट जांच भी लंबित है|

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *