प्रेमी नें थोड़ी देर और रुकने को कहा :उसके बाद लड़की नें दुपट्टे से कर दिया यह काम

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर लड़की ने खुद पुलिस को दी सूचना

इंदौर, 27 फरवरी 2025

प्राप्त जानकारी के अनुसार.. मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में लिव-इन में रह रही एक युवती ने अपने प्रेमी की हत्या कर खुद ही पुलिस थाने पहुंचकर वारदात की जानकारी दी। पुलिस को पहले तो इस कबूलनामे पर विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब लड़की ने पूरी घटना दोहराई तो अधिकारी भी हैरान रह गए।

पुलिस के अनुसार, मृतक युवक संस्कार रैपिड टैक्सी चलाता था, जबकि आरोपी लड़की मेकअप आर्टिस्ट है। दोनों की मुलाकात कुछ साल पहले सोशल मीडिया के जरिए हुई थी, जिसके बाद वे लिव-इन में रहने लगे। बताया जा रहा है कि लड़की अपने घर जाना चाहती थी, लेकिन संस्कार ने उसे रोकने की कोशिश की। जब वह नहीं मानी तो उसने लड़की का दुपट्टा पकड़ लिया। इसी दौरान गुस्से में आई लड़की ने उसी दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद युवती खुद थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि उसने अपने प्रेमी की जान ले ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी लड़की से पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच कर रही है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *