
महिला से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, 50 सेकंड में बरसे 14 थप्पड़
कानपुर, 27 फरवरी 2025 | कानपुर के बेगम बाजार में बुधवार को एक युवक ने नकाब पहने एक महिला से छेड़छाड़ करने की कोशिश की, लेकिन उसे अंदाजा भी नहीं था कि उसके साथ क्या होने वाला है। पहले तो महिला ने उसे नजरअंदाज किया, लेकिन जब युवक बार-बार परेशान करने लगा, तो महिला ने उसे सबक सिखाने का फैसला कर लिया। देखते ही देखते बाजार के बीचों-बीच युवक पर थप्पड़ों की बरसात हो गई।
भीड़ के सामने महिला ने सिखाया सबक
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक लगातार महिला का पीछा कर रहा था और उससे गलत तरीके से बात करने की कोशिश कर रहा था। जब उसकी हरकतें बढ़ने लगीं, तो महिला ने हिम्मत दिखाई और उसे पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साई महिला ने उसके बाल पकड़कर 50 सेकंड में 14 थप्पड़ जड़ दिए।
इस दौरान आरोपी युवक “छोड़ दीजिए, अब ऐसा नहीं करूंगा” कहकर माफी मांगता रहा, लेकिन महिला ने कहा, “जब हिम्मत थी, तो किया क्यों?” युवक बार-बार माफी मांगता रहा, मगर महिला ने उसे सबक सिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
भीड़ जुटी, आरोपी भाग खड़ा हुआ
घटना के दौरान बाजार में भारी भीड़ जमा हो गई। कई लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला ने युवक को जमकर फटकार लगाई और फिर वहां से चली गई। इसके बाद डरा-सहमा आरोपी भी मौके से भाग खड़ा हुआ।
पुलिस जांच में सामने आया आरोपी का नाम
पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो आरोपी पहले ही फरार हो चुका था। जांच के बाद पता चला कि युवक का नाम अदनान है। पुलिस ने जब उसके परिवार से संपर्क किया, तो घरवालों ने दावा किया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। हालांकि, अब तक पीड़ित महिला ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।
NGV PRAKASH NEWS

