जी. पी. दुबे

बजाज चीनी मिल रुधौली का पेराई सत्र संपन्न, एकाई प्रमुख विवेक तिवारी ने किसानों और कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं
बस्ती, 28 फरवरी 2025
बजाज चीनी मिल रुधौली का पेराई सत्र 2024-25 शुक्रवार की रात सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस अवसर पर मिल के एकाई प्रमुख विवेक तिवारी ने सभी किसानों और मिल कर्मचारियों को बधाई दी और उनके अमूल्य योगदान की सराहना की।
👉 सूत्रों के अनुसार यहां बताते चलें कि क्या चीनी मिल को पेराई इस समय के लिए पर्याप्त गाना नहीं मिल पा रहा था, जिसके कारण मिल को बंद करना पड़ा |
विवेक तिवारी ने कहा कि गन्ना किसानों की मेहनत और समर्पण ही मिल की सफलता की आधारशिला है। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक गन्ने की बुवाई करने का आग्रह करते हुए आश्वासन दिया कि मिल प्रबंधन हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने कहा, “मिल प्रशासन किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा और उनके हितों की रक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाएगा।”
चीनी मिल प्रशासन द्वारा किसानों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई है। इनमें गन्ने की उन्नत किस्मों, नवीनतम कृषि तकनीकों और उर्वरकों के उचित उपयोग पर विशेष सत्र शामिल होंगे, जिससे किसानों को अधिक उत्पादन में मदद मिलेगी।
गौरतलब है कि इस पेराई सत्र के दौरान मिल ने उच्च गुणवत्ता वाली चीनी का उत्पादन किया और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए। स्थानीय किसानों ने मिल प्रशासन की सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए आने वाले सीजन में अधिक उत्पादन के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।
NGV PRAKASH NEWS

