मेघा तिवारी की रिपोर्ट


रायपुर: पारिवारिक विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर किया जानलेवा हमला, मामला दर्ज
रायपुर, 4 मार्च 2025: राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब बड़े भाई ने अपने छोटे भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। रविवार सुबह 11 बजे हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
पुरानी एम्बेसडर कार को लेकर विवाद
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित मोहम्मद इकबाल अपने पैतृक मकान में स्थित लाल गैरेज पहुंचा था, जहां वह अपनी पुरानी एम्बेसडर कार के पार्ट्स निकाल रहा था। इसी दौरान उसका बड़ा भाई मोहम्मद इशाक लाल मिस्त्री वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। जब छोटे भाई ने विरोध किया, तो आरोपी ने पट्टे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे पीड़ित के दाहिने हाथ की उंगलियां और पंजा बुरी तरह जख्मी हो गया।
इलाके में फैली दहशत, पुलिस जांच में जुटी
तेलीबांधा थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि हमले में घायल मोहम्मद इकबाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने FIR दर्ज कराई है।
इलाके के लोगों ने घटना को अपनी आंखों से देखा, जिससे माहौल में दहशत फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर से मेघा तिवारी की रिपोर्ट | NGV PRAKASH NEWS


