उगते सूर्य के अर्ध्य के समय डीयम, एसपी पहुँचे अमहट घाट,व्यवस्थाओं का किया निरिक्षण…….

Gyan Prakash Dubey-NGV PRAKASH NEWS

उगते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचे डीएम और एसपी, अमहट घाट की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बस्ती, 16 नवम्बर 2026.
छठ पूजा के दूसरे दिन सोमवार को प्रातःकाल जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह अमहट घाट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के अवसर पर घाट पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाट परिसर में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए अन्य इंतजामों को देखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि घाट परिसर एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखी जाए और पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।

वहीं, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने घाट पर तैनात पुलिस बल की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भीड़ नियंत्रण, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

दोनों अधिकारियों ने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए, ताकि छठ पूजा का पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

सोमवार की भोर में अमहट घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठी मइया की पूजा-अर्चना करने और उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने पहुंचे। पूरा घाट छठी मइया के जयकारों और भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर मानसी दहिया, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार, उमाकान्त तिवारी, महिला थाना अध्यक्ष शालिनी सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *