बिजली की चपेट में आने से गाय और बछिया की हुई मृत्यु

मल्हनी गांव में करंट की चपेट में आने से दो गोवंशीय पशुओं की मौत

बस्ती 23 मार्च 25.

प्राप्त जानकारी के अनुसार..

परसरामपुर थाना क्षेत्र के मल्हनी गांव में हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से दो गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई। यह हादसा रविवार सुबह सात बजे हुआ, जब श्रीकांत दुबे अपने घर के सामने गाय का दूध निकाल रहे थे।

बताया जा रहा है कि श्रीकांत दुबे के घर के सामने से चौरी फीडर की एलटी लाइन गुजरी है। इसी दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और तार टूटकर नीचे गिर गया। दुर्भाग्यवश, यह तार सीधे गाय के ऊपर गिर पड़ा। श्रीकांत दुबे किसी तरह खुद को बचाते हुए पीछे हट गए, लेकिन उनकी गाय और उसकी बछिया करंट की चपेट में आ गईं।

गोवंशीय पशुओं को तड़पता देख श्रीकांत दुबे के पुत्र रामचंद्र दुबे ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गए। काफी प्रयास के बावजूद दोनों पशुओं की जान नहीं बचाई जा सकी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना में श्रीकांत दुबे और उनके बेटे रामचंद्र को भी झटका लगने से चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लाइन को काटकर स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं, चौकी प्रभारी घघौवा भी मौके पर पहुंचकर जांच- पड़ताल किए |

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *