पति को काफी में जहर देनें की आरोपी पिंकी ने कहा :साल में दो बार….

मुजफ्फरनगर ज़हरीली कॉफी केस में नया ट्विस्ट, पिंकी ने पति पर लगाए चौंकाने वाले आरोप

मुजफ्फरनगर, 31 मार्च 2025: मुजफ्फरनगर में ज़हरीली कॉफी देकर पति को मारने के आरोप में नया मोड़ आ गया है। अब पिंकी शर्मा ने खुद को निर्दोष बताते हुए पति अनुज शर्मा पर चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पिंकी अपनी बेगुनाही की दुहाई दे रही है और इस पूरे मामले को साजिश करार दे रही है।

पति मर्द है या नामर्द, मुझे नहीं पता – पिंकी
25 मार्च को पिंकी पर अपने पति को ज़हरीली कॉफी पिलाकर मारने की कोशिश का आरोप लगा था। इस समय अनुज मेरठ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। लेकिन अब पिंकी का कहना है कि असली पीड़िता वह खुद है। गाजियाबाद स्थित महिला थाने के बाहर खड़े होकर रिकॉर्ड किए गए वीडियो में पिंकी ने अपने वैवाहिक जीवन के बारे में सनसनीखेज़ खुलासे किए।

“मेरी शादी अनुज शर्मा से 19 फरवरी 2023 को हुई थी। दो साल हो गए, लेकिन मेरे पति ने सिर्फ दो बार ही मेरे साथ संबंध बनाए हैं। मैं बार-बार कहती थी, लेकिन वह हर बार बहाना बनाते थे। मुझे लगता है या तो उनका कहीं और चक्कर है, या फिर वो मर्द हैं भी या नहीं, मुझे नहीं पता।”

पिंकी ने आरोप लगाया कि अनुज कभी मां के कमरे में सोते थे, कभी बहाने बनाकर अपने पिता के पास बैठ जाते थे। रात को 2 बजे अचानक किसी बहाने से उठ जाते थे, लेकिन पत्नी के पास नहीं आते थे।

कॉफी में जहर देने के आरोपों को किया खारिज
पिंकी ने अपने ऊपर लगे ज़हर देने के आरोपों को भी खारिज कर दिया। उसने बताया, “हम दोनों ने साथ बैठकर कॉफी पी थी। कॉफी गर्म थी, तो मैं बर्तन साफ करने चली गई। फिर मैंने भी कॉफी पी। इसके बाद अनुज बाहर दवा लेने चला गया और रात 11:30 बजे अचानक पुलिस मेरे घर आई और कहा कि मैंने अपने पति को जहर दे दिया है।”

शादी से पहले था प्रेम प्रसंग, शादी के बाद भी जारी?
अनुज की बड़ी बहन मीनाक्षी शर्मा ने इस पूरे मामले में पिंकी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शादी से पहले पिंकी का एक रिश्तेदार के साथ अफेयर था, जिससे वह शादी के बाद भी फोन और वीडियो कॉल पर घंटों बात करती थी। यह अनुज को पसंद नहीं था।

मीनाक्षी के अनुसार, “एक दिन अनुज ने पिंकी के हाथ से फोन छीन लिया और देखा कि वह अब भी उसी लड़के से बात कर रही थी। अनुज ने समझाने की कोशिश की, लेकिन पिंकी कहती रही कि अब उनका कोई रिश्ता नहीं है, बस बात होती है।”

पिंकी ने पति को मारने की थी साजिश?
अनुज की बहन का आरोप है कि अनुज ने अपनी पत्नी को दूसरा मौका दिया था और घर वापस ले आया था। लेकिन 25 मार्च की शाम को पिंकी ने अनुज को मारने की नीयत से कॉफी में ज़हर मिला दिया, जिससे अनुज की तबीयत बिगड़ गई और उसे मेरठ अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। क्या यह एक शादीशुदा जोड़े का निजी विवाद है, या फिर वाकई में इसमें कोई गहरी साजिश छिपी है? पुलिस की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *