अमहट पुल के पास कुआनो नदी में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश


कुआनो नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

बस्ती, 7 अप्रैल 2025।
नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कुआनो नदी में सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ देखा गया। यह शव अमहट पुल के पास किनारे फंसा हुआ था, जिसकी सूचना सुबह लगभग 6:30 बजे पुलिस को मिली।

नगर थाना अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी फुटहिया विवेकानंद तिवारी तथा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकाला गया। प्रथम दृष्टया शव पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। शव को कब्जे में लेकर मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाया गया और पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया।

शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसके दाहिने हाथ पर “ॐ” गुदा हुआ है। वह काले रंग का लोअर और ऊपर पीले रंग का टी-शर्ट पहना हुआ था। मृतक की दाढ़ी फ्रेंच कट शैली में है। पुलिस अनुमान लगा रही है कि शव लगभग 4 से 5 दिन पुराना हो सकता है।

यदि किसी व्यक्ति को शव के संबंध में कोई जानकारी हो तो नगर थाना बस्ती से संपर्क करने की कृपा करें।

NGV PRAKASH NEWS


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *