NGV PRAKASH NEWS

आईआईटियन बाबा अभय सिंह की मौत की खबर निकली फर्जी, हिसार में मिला था आईआईटी पास राहुल जैन का शव
हिसार, हरियाणा 12 नवंबर 2026.
सोशल मीडिया पर महाकुंभ से चर्चा में आए आईआईटियन बाबा अभय सिंह की मौत को लेकर वायरल हुई खबर ने लोगों को हैरान कर दिया था। दावा किया जा रहा था कि हरियाणा के हिसार में एक बेडरूम से आईआईटियन बाबा का शव बरामद हुआ है और कमरे में गैस सिलेंडर भी मिला है। हालांकि, जांच में यह खबर भ्रामक निकली। हिसार पुलिस ने स्पष्ट किया कि आईआईटियन बाबा अभय सिंह की मौत नहीं हुई है।
हिसार में किसका मिला था शव?
अब प्रश्न उठता है कि आखिर हिसार में किसका मिला था शव,दरअसल, 11 अक्टूबर 2026 को हिसार के पॉश इलाके पीएलए स्थित एक मकान के बेडरूम में 35 वर्षीय राहुल जैन का शव मिला था। राहुल जैन आईआईटी रुड़की से पढ़ाई कर चुके थे। वह ऑनलाइन कोचिंग भी देते थे। कमरे से गैस सिलेंडर भी बरामद हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी।
पुलिस ने किया वायरल खबर का खंडन
प्राप्त जानकारी के अनुसार हिसार पुलिस के सोशल मीडिया प्रभारी अमरिंदर सिंह ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर आईआईटियन बाबा की मौत को लेकर प्रसारित की जा रही खबर पूरी तरह गलत है। हिसार के पीएलए क्षेत्र में जिस व्यक्ति का शव मिला था, उसकी पहचान राहुल जैन के रूप में हुई थी। उसका महाकुंभ वाले आईआईटियन बाबा अभय सिंह से कोई संबंध नहीं था।
पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी व्यक्ति की मौत से जुड़ी खबर को बिना पुष्टि के सोशल मीडिया पर साझा न करें।
कौन हैं आईआईटियन बाबा अभय सिंह?
यहां बता दे की अभय सिंह प्रयागराज महाकुंभ के दौरान अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई और आध्यात्मिक जीवन को लेकर काफी चर्चित हुए थे। आईआईटी से पढ़ाई करने के बाद आध्यात्म की राह चुनने के कारण उन्हें आईआईटियन बाबा के नाम से पहचान मिली थी।
हिसार में आईआईटी से पढ़े राहुल जैन की मौत की घटना वास्तविक थी, लेकिन उसे आईआईटियन बाबा अभय सिंह की मौत बताकर प्रसारित करना गलत था। इसलिए वायरल तस्वीर और उसके साथ लिखे दावे पर विश्वास न करें।
NGV PRAKASH NEWS