जूता चुराई में इतने पैसे मांग लिया की वापस लौट गई बारात


जूता चुराई की रस्म में बिगड़ा माहौल, मारपीट और तलाक तक पहुंचा मामला — बिना दुल्हन लौट गई बारात
बिजनौर, 7 अप्रैल 2025 | NGV PRAKASH NEWS

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में नजीबाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक शादी समारोह उस वक्त विवाद में बदल गया जब जूता चुराई की परंपरागत रस्म के दौरान दूल्हा-दुल्हन पक्ष आमने-सामने आ गए। मामला इतना बढ़ गया कि बारात बिना दुल्हन के लौट गई और निकाह के कुछ ही घंटों बाद तलाक भी हो गया।

जानकारी के अनुसार, खुर्शीद की बेटी का निकाह देहरादून निवासी साबिर से तय हुआ था, जो सैलून की दुकान चलाते हैं। शनिवार दोपहर साबिर बारात लेकर गांव पहुंचे। रात में जूता चुराई की रस्म के दौरान दुल्हन पक्ष ने जूता वापस करने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की। दूल्हे ने इतनी बड़ी रकम देने से इनकार कर दिया, जिससे दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ी कि दुल्हन पक्ष के लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों में समझौता कराने की कोशिश की। इसी बीच दुल्हन पक्ष ने आरोप लगाया कि दूल्हा और उसके परिवार ने दहेज में स्विफ्ट गाड़ी की मांग की थी। देर रात तक विवाद चलता रहा और अंततः आपसी सहमति से बारात बिना दुल्हन के वापस चली गई। दूल्हे ने मौके पर ही दुल्हन को तलाक दे दिया।

नजीबाबाद थाना प्रभारी जय भगवान सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, लेकिन कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। फिलहाल दोनों पक्ष अलग हो चुके हैं।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *