धोखे से : प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को 7 दिन तक साथियों से करवाया गैंगरेप, 6 गिरफ्तार


वाराणसी में दरिंदगी की हदें पार: प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को 7 दिन तक साथियों से करवाया गैंगरेप, 6 गिरफ्तार

वाराणसी, 7 अप्रैल 2025।
उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी से रूह कांप देने वाली वारदात सामने आई है। एक युवती के साथ उसके ही प्रेमी ने ऐसा विश्वासघात किया, जिसकी कल्पना भी सिहरन पैदा कर देती है। आरोपी ने न सिर्फ अपने भरोसे को तोड़ा, बल्कि उसे 7 दिन तक दरिंदगी के नर्क में धकेल दिया।

19 वर्षीय युवती ने बताया कि इंस्टाग्राम पर साजिद नाम के युवक से उसकी दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे साजिद ने उसे अपने अन्य दोस्तों से भी मिलवाया। 29 मार्च को साजिद उसे मलदहिया स्थित एक हुक्का बार लेकर गया, जहां पहले से उसके छह साथी मौजूद थे। इनमें से दो युवकों को युवती पहले से जानती थी, बाकी उसके लिए अजनबी थे।

हुक्का बार में युवती को नशीला पेय पदार्थ पिलाया गया, जिसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। यही सिलसिला लगातार 7 दिन तक चला। हुक्का बार से लेकर शहर के अलग-अलग होटलों में युवती से गैंगरेप होता रहा। यह घिनौनी हरकत सुनकर पूरे शहर में सनसनी फैल गई है।

परिजनों ने युवती के लापता होने की रिपोर्ट 29 मार्च को लालपुर-पांडेयपुर थाने में दर्ज कराई थी। 4 अप्रैल को पुलिस ने युवती को बरामद किया। बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया और ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की।

अब तक 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें एक हुक्का बार संचालक भी शामिल है। बाकी की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस कमिश्नर ने युवती के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी संबंधित होटल और हुक्का बार पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

इस मामले में युवती का बयान बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस ने इसे अत्यंत संवेदनशील और गंभीर मानते हुए जांच तेज कर दी है। चूंकि इस घटना में एक विशेष समुदाय के युवक शामिल हैं, प्रशासन सतर्कता बरतते हुए आगे की कार्रवाई कर रहा है।

NGV PRAKASH NEWS


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *