घूंघट हटाया तो उड़ गया दूल्हे का होश… सनसनी खेज खबर


मेरठ: दुल्हन की जगह सास से करवा दी शादी, घूंघट उठाया तो उड़ गए दूल्हे के होश!

मेरठ, उत्तर प्रदेश। शादी के दिन हर युवक अपने सपनों की दुल्हन के साथ सात फेरे लेने की तमन्ना रखता है, लेकिन मेरठ में एक दूल्हे के साथ ऐसा धोखा हुआ कि उसने कभी सोचा भी नहीं था। यहां निकाह के समय दुल्हन की जगह उसकी होने वाली सास को बिठा दिया गया और दूल्हे को बिना बताए उसी से शादी करवा दी गई।

पूरा मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र का है। मोहम्मद अजीम नाम के युवक की शादी शामली जिले की रहने वाली 21 वर्षीय मंतशा से तय हुई थी। निकाह की तारीख 31 मार्च तय हुई, जो ईद के दिन थी। निकाह के दिन जब मौलवी ने दुल्हन का नाम ‘ताहिरा’ पुकारा, तो अजीम को शक हुआ। जैसे ही उसने घूंघट उठाया, उसके होश उड़ गए—घूंघट के पीछे उसकी होने वाली सास, 45 वर्षीय विधवा ताहिरा बैठी थीं।

अजीम ने जब इसका विरोध किया तो उसे कथित तौर पर पीटा गया और बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई। अजीम ने 17 अप्रैल को मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दी, जिसमें उसने आरोप लगाया कि इस निकाह के एवज में 5 लाख रुपये भी लिए गए।

इस पूरे मामले में अजीम ने अपने भाई नदीम और भाभी शायदा पर भी आरोप लगाया कि उन्हीं के कहने पर यह रिश्ता तय हुआ और उन्हें धोखा दिया गया।

हालांकि, पुलिस की जांच में बाद में यह सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है और अजीम ने अपनी शिकायत वापस ले ली है। ब्रह्मपुरी की क्षेत्राधिकारी सौम्या अस्थाना के मुताबिक, अब यह मामला पुलिस रिकॉर्ड में बंद कर दिया गया है।

इससे पहले अलीगढ़ से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां एक युवक अपनी होने वाली सास के साथ भाग गया था। अब मेरठ की यह घटना भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

NGV PRAKASH NEWS


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *