चाची भतीजे के साथ हुई फरार


छतरपुर: रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करती मोहब्बत, चाची अपने ही भतीजे संग हुई फरार, मासूम बच्चों को छोड़ गया सूना आशियाना

छतरपुर (मप्र)।
वक्त के साथ रिश्तों की परिभाषा जैसे-जैसे बदल रही है, कुछ कहानियाँ ऐसी भी सामने आ रही हैं जो न सिर्फ हैरान करती हैं, बल्कि दिल को भी झकझोर देती हैं। प्यार की चादर में लिपटी कुछ घटनाएँ सामाजिक मान्यताओं को गहरा झटका दे रही हैं। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव इलाके से सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है।

यहां एक 25 वर्षीय महिला, जो रिश्ते में चाची लगती है और तीन मासूम बच्चों की मां है, अपने ही भतीजे के साथ घर से फरार हो गई। हैरानी की बात ये रही कि जाते-जाते वह घर से ₹50,000 नकद और करीब ₹2 लाख के जेवरात भी ले गई। अब उसका पति अपनी तीनों संतानों के साथ बेसहारा हालत में दर-दर की ठोकरें खा रहा है और थाने के चक्कर लगा रहा है।

मां की तलाश में रोते हैं बच्चे, बाप के चेहरे पर टूटी दुनिया की झलक

घटना वाले दिन घर में सब कुछ सामान्य था। सुबह बच्चे स्कूल जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन मां कहीं नजर नहीं आई। जब पति की नींद खुली, तो घर का नज़ारा बदला हुआ था—बीवी गायब, भतीजा लापता, और अलमारी खाली। पति को पहले से ही कुछ शक था, लेकिन उसे यह अंदाज़ा नहीं था कि एक दिन सबकुछ यूं बिखर जाएगा।

पति ने पुलिस को बताया, “मेरी पत्नी राजकुमारी भतीजे के साथ फरार हो गई है। घर से जाते समय वह नकदी और जेवर भी ले गई। हमने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, रिश्तेदारों से भी पूछा, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।”

गांव में चाची कहे जाने वाली महिला की मोहब्बत अब चर्चा का विषय

गांव के लोग उस महिला को सम्मान से ‘चाची जी’ कहा करते थे। लेकिन अब जब यह कहानी सामने आई है, तो गांवभर में कानाफूसी शुरू हो गई है। लोगों का कहना है कि महिला को अपने भतीजे से इस हद तक लगाव था कि उसने बच्चों, परिवार और समाज की परवाह किए बिना यह कदम उठा लिया।

पुलिस कर रही है तलाश, पति को न्याय की उम्मीद

पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और फरार महिला व उसके भतीजे की तलाश शुरू कर दी है।
SDOP अमित मेशराम ने बताया कि “16 अप्रैल को महिला के गायब होने की सूचना मिली थी। उसके बाद रिश्तेदारों से पूछताछ की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। मामला दर्ज कर लिया गया है और तलाश जारी है।”

अब देखना ये है कि मोहब्बत की इस अनोखी उड़ान की लैंडिंग कहां और कैसे होती है।
पर एक बात तय है—जो पीछे छूट गए हैं, उनके लिए ये सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि टूटी हुई दुनिया की कहानी है।

NGV PRAKASH NEWS

👉 फोटो न्यूज़ 18 के सौजन्य से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *