सिपाही, प्रधान की पत्नी को लेकर हो गया फरार


हापुड़, 27 अप्रैल 2025।
ग्राम प्रधान की पत्नी सिपाही प्रेमी संग फरार, राजस्थान से बरामद

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के एक ग्राम प्रधान की पत्नी अपने सिपाही प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने प्रधान की पत्नी को राजस्थान के अजमेर से बरामद कर लिया। पुलिस ने महिला को वापस हापुड़ लाकर उसके परिवार के हवाले कर दिया है।

सास की देखभाल के बहाने अस्पताल में थी
जानकारी के अनुसार, हापुड़ देहात क्षेत्र के एक ग्राम प्रधान की मां बीमार थीं और उन्हें इलाज के लिए जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी देखभाल के लिए प्रधान ने अपनी पत्नी को अस्पताल में छोड़ा था। लेकिन 13 अप्रैल को प्रधान की पत्नी अपनी बीमार सास को अस्पताल में छोड़कर राजस्थान पुलिस में तैनात एक सिपाही प्रेमी के साथ फरार हो गई।

सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती
पति का आरोप है कि उसकी पत्नी पुलिस में भर्ती होना चाहती थी और इसी दौरान वह सोशल मीडिया पर राजस्थान पुलिस के एक सिपाही के संपर्क में आई। बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। प्यार परवान चढ़ते ही दोनों ने मौका देखकर भागने की योजना बना ली।

पुलिस ने अजमेर से खोज निकाला
प्रधान द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद हापुड़ पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महिला की लोकेशन का पता लगाया और उसे अजमेर से बरामद कर लिया। पुलिस ने महिला को वापस लाकर परिवार को सौंप दिया है।

मामले में अभी पुलिस की ओर से सिपाही के खिलाफ भी जांच चल रही है। आगे की कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है।

NGV PRAKASH NEWS


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *