
भोपाल में हैवानियत का खुलासा: इंजीनियरिंग कॉलेज में हिंदू बेटियों को जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला बड़ा नेटवर्क बेनकाब!
भोपाल। राजधानी के एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। हिंदू लड़कियों को धोखे से फांसने, उनके अश्लील वीडियो बनाने और फिर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। न्यूज़ 18 की विशेष पड़ताल में पीड़ितों के परिजनों ने चौंकाने वाली बातें साझा कीं, जिससे इस गैंग के एक संगठित नेटवर्क का शक और गहरा गया है।
बताया जा रहा है कि गैंग के सदस्य पहले कसमे-वादे कर लड़कियों का विश्वास जीतते थे और फिर बहाने से अपने ठिकाने पर बुलाकर उनकी अश्लील वीडियो बनाते थे। बाद में इन वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर उन्हें जिंदगी भर के लिए डर और शर्म के अंधेरे में धकेल देते थे। इस नेटवर्क का मुख्य चेहरा फरहान बताया जा रहा है, जिसने न सिर्फ कई मासूम बच्चियों को अपने जाल में फंसाया, बल्कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनका जीना भी हराम कर दिया।
परिजनों ने खुलासा किया कि कॉलेज परिसर में ये आरोपी बहुत चतुराई से लड़कियों को निशाना बनाते थे। जो मासूम छात्राएं उन्हें भाई, दोस्त या प्रेमी समझकर भरोसा करती थीं, वही उनके शातिर इरादों का शिकार बनती थीं। फरहान पीड़िता का सीनियर था जिसने पहले मोबाइल पर बातचीत शुरू कर नजदीकियां बढ़ाईं, फिर उसे अपने जाल में फंसाया और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का सिलसिला शुरू कर दिया।
सबसे डरावनी बात यह सामने आई है कि फरहान और उसके साथी न सिर्फ लड़कियों को ब्लैकमेल करते थे, बल्कि उन पर धर्म परिवर्तन, बुर्का पहनने और मांसाहार करने का भी दबाव बनाते थे। सूत्रों की मानें तो इस गैंग के चंगुल में अब तक करीब एक दर्जन मासूम बच्चियां फंस चुकी हैं, लेकिन लोकलाज के डर से कई पीड़िताएं सामने आने से कतरा रही हैं।
इस घिनौने खुलासे के बाद कॉलेज और आसपास के इलाके में भारी आक्रोश फैल गया है। पीड़ितों के परिवारवालों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोरतम सजा की मांग की है। पुलिस भी सक्रिय हो चुकी है और आरोपियों के मोबाइल व सोशल मीडिया अकाउंट खंगालने में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क की कुंडली तैयार की जा रही है और हर दोषी को कठोरतम सजा दिलाने के लिए सख्त कार्रवाई होगी।
भोपाल की बेटियों के खिलाफ रची गई इस शर्मनाक साजिश ने समाज को हिला कर रख दिया है। सवाल उठता है — क्या अब भी हमारी बेटियां सुरक्षित हैं? इस मामले ने कानून व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। पूरा शहर इस समय एक ही आवाज में मांग कर रहा है — इन दरिंदों को बख्शा न जाए!
NGV PRAKASH NEWS

