प्रदेश के ब्यूरोक्रेषी में एक बार फिर हुआ बदलाव


लखनऊ, 4 मई 2025 | NGV PRAKASH NEWS
उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल करते हुए छह आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस प्रशासनिक reshuffle में प्राविधिक शिक्षा विभाग समेत कई अहम विभागों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

अविनाश कृष्ण सिंह को अतिरिक्त प्रभार
प्राविधिक शिक्षा के महानिदेशक अविनाश कृष्ण सिंह को उनके वर्तमान पद के साथ-साथ सचिव, प्राविधिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

ए दिनेश कुमार की गृह विभाग में तैनाती
प्राविधिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत ए दिनेश कुमार को अब विशेष सचिव, गृह विभाग नियुक्त किया गया है।

बृजराज सिंह यादव को नई जिम्मेदारी
कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव के रूप में तैनात बृजराज सिंह यादव को राजस्व परिषद, लखनऊ में अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त बनाया गया है।

विनोद कुमार का तबादला प्राविधिक शिक्षा विभाग में
अलीगढ़ के नगर आयुक्त विनोद कुमार को प्राविधिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

प्रेम प्रकाश मीणा बने नगर आयुक्त, अलीगढ़
उन्नाव के मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा को अलीगढ़ नगर निगम का नया नगर आयुक्त बनाया गया है।

कृति राज को मिली उन्नाव की जिम्मेदारी
फिरोजाबाद में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत कृति राज को उन्नाव का नया मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *