
Gyan Prakash Dubey
नगर पंचायत नगर बाजार में भव्य कलशयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

बस्ती 4 मई 25.
नगर पंचायत नगर बाजार में निकली भव्य कलश यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा।
जय श्री राम के नारों और डीजे-ढोल नगाड़ों की धुन पर नृत्य करती महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। हाथी, घोड़े और तीन बग्घियों पर सवार सीता-राम, लक्ष्मण-हनुमान एवं राधे-कृष्ण के रूप में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र बने रहे।

मध्य प्रदेश के शक्तिपीठ मैहर देवी की पावन भूमि से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक पूज्य रामेश्वर नारायण शास्त्री जी रथ पर सवार होकर नगरवासियों का अभिवादन स्वीकार करते हुए आशीर्वाद देते रहे।
श्री हनुमान गढ़ी मंदिर से सुबह 8:00 बजे निकली शोभायात्रा राजकोट, श्री दुर्गा मंदिर होते हुए नगर बाजार के विभिन्न मार्गों से होकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंची, जहां हजारों युवाओं ने राम नाम संकीर्तन और भारत माता की जय के गगनभेदी नारों से माहौल को भक्तिमय कर दिया। पूरे रास्ते में लोगों ने जहां पर इस कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया वही फूलों की वर्षा भी की |
यहां बताते चलें कि नगर पंचायत के नगर बाजार के अंदर स्थित हनुमान जी का मंदिर जिसे हनुमानगढ़ी के नाम से जानते हैं का पुनर्निर्माण के बाद मंदिर को भव्य स्वरूप दिया गया | हनुमानगढ़ी मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है | जिसके तत्वाधान में 4 मई से 12 मई तक भव्य एवं विशाल राम कथा का आयोजन किया गया है |

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना, उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह, मुख्य यजमान शेषमणि कसौधन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिलदेव सिंह सहित चिरौंजी लाल गुप्ता, प्रिंस कसौधन, अरविन्द कसौधन, संजय कसौधन, विष्णु कसौधन, शिवम् गुप्ता, डॉ. अनिल श्रीवास्तव, सुनील, राम कुमार कसौधन, अशोक जायसवाल, बृजेश कुमार, इंदर वर्मा, जय प्रकाश, दिलीप गुप्ता, विनोद शुक्ला, शिव पूजन लाल श्रीवास्तव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकृपाल यादव,, सूर्य नारायण उपाध्याय भावुक समेत कई गणमान्य लोग शोभायात्रा का नेतृत्व कर रहे थे।

इस यात्रा के दौरान नगर बाजार के व्यापारियों ने भी अपने प्रतिष्ठान बंद कर शोभायात्रा में भाग लिया।
विदित हो कि नगर बाजार में पूज्य रामेश्वर नारायण शास्त्री जी महाराज के श्रीमुख से श्रीराम कथा का आयोजन 4 मई से 12 मई तक किया जाएगा।
यह कथा प्रतिदिन सायं 4 बजे हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में होगी। 13 मई को पूर्णाहुति व भंडारे के साथ कथा का समापन होगा।
आयोजक समिति में लोगों से राम कथा का श्रवण कर पुण्य भागी बने की अपील की है |
NGV PRAKASH NEWS

