चाचा के साथ बहादुरगढ़ वह बस से उतरी ही थी,कि कुछ लड़के उसे खींच कर ढाबे में ले गए और उसके साथ……

NGV PRAKASH NEWS


चाचा के साथ बस से उतरी लड़की को खींचकर ढाबे में सामूहिक दुष्कर्म, झज्जर पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

बहादुरगढ़ (झज्जर), 14 जनवरी 2026 —

मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के बहादुरगढ़ में उत्तर प्रदेश से अपने चाचा के साथ बस से उतरी एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है।

आरोप है कि कुछ युवकों ने लड़की का पीछा किया और सुनसान ढाबे का फायदा उठाते हुए उसे जबरन अंदर खींचकर उसके साथ हैवानियत की।

पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार तड़के करीब दो बजे की है। पीड़िता अपने चाचा के साथ बस से बहादुरगढ़ पहुंची थी। बस से उतरने के बाद चाचा ने अपने बेटे को फोन कर उन्हें रिसीव करने के लिए बुलाया और दोनों सड़क की ओर बढ़ने लगे। इसी दौरान कुछ युवक उनका पीछा करने लगे। जब वे सड़क किनारे स्थित एक ढाबे के पास पहुंचे, जो उस समय बंद था और वहां कोई मौजूद नहीं था, तो आरोपियों ने लड़की को जबरन खींचकर ढाबे के अंदर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

घटना के बाद किसी तरह पीड़िता और उसका चाचा थाने पहुंचे और पूरी वारदात की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। वारदात ढाबे के आसपास लगे कैमरों में कैद हो गई थी, जिससे आरोपियों की पहचान में मदद मिली।

झज्जर पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित टूल्स की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की। जांच में सामने आया कि वारदात के बाद आरोपियों ने शराब खरीदी थी, जिसमें कुछ रकम नकद और कुछ ऑनलाइन भुगतान के जरिए की गई थी। ऑनलाइन भुगतान के डिजिटल ट्रेल से पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

पुलिस ने आठ घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार सभी आरोपी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और फिलहाल बहादुरगढ़ में रह रहे थे।

झज्जर के पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है और बयान दर्ज किए जा चुके हैं। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *