महिला प्रधानाचार्य एवं महिला लाइब्रेरियन के बीच जमकर चले लात घुसे…

स्कूल बना कुश्ती का अखाड़ा

मध्यप्रदेश के खरगोन में स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में उस समय अजीबोगरीब स्थिति बन गई जब महिला प्राचार्य प्रवीण दहिया और लाइब्रेरियन मधुरानी के बीच गली-मोहल्ले की तरह उठा पटक और मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों ने न सिर्फ एक-दूसरे को थप्पड़ मारे बल्कि मोबाइल भी तोड़ दिया और बाल पकड़कर खींचतान करने लगीं।

घटना के समय विद्यालय में अन्य शिक्षक और कर्मचारी भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने बीच-बचाव की कोशिश नहीं की। उल्टा कई लोग इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाने में व्यस्त रहे।

इस शर्मनाक घटना ने शिक्षा संस्थानों में अनुशासन और पेशेवर व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की जांच की जा रही है और संबंधित विभाग ने कड़ा रुख अपनाने के संकेत दिए हैं।

NGV PRAKASH NEWS

सोशल नेटवर्क X पर पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *