
पाकिस्तान की मिसाइलों को S-400 ने हवा में ही किया तबाह, भारत की सुरक्षा में ‘सुदर्शन चक्र’ बना यह सिस्टम
नई दिल्ली 8 मई 25.
पाकिस्तान की ओर से भारत पर मिसाइल अटैक की एक और नापाक कोशिश को भारत के अत्याधुनिक रक्षा कवच S-400 ने नाकाम कर दिया। रूस से प्राप्त इस उन्नत एयर डिफेंस सिस्टम ने दुश्मन की एक-एक मिसाइल को आसमान में ही ढेर कर दिया। यह पलटवार इतना सटीक और तेज़ था कि पाकिस्तान की सेना को कोई जवाब देने का भी मौका नहीं मिला।
S-400 सिस्टम को ‘सुदर्शन चक्र’ की तरह समझा जा सकता है, जो 360 डिग्री में लगातार सक्रिय रहता है। यह प्रणाली 400 किलोमीटर के दायरे में किसी भी हवाई खतरे — चाहे वह मिसाइल हो, फाइटर जेट, ड्रोन्स या स्ट्रेटेजिक बॉम्बर — को पल भर में खत्म करने में सक्षम है।
इस सिस्टम की सबसे बड़ी ताकत इसका लंबी दूरी तक ट्रैक करने वाला रडार है, जो 500 किलोमीटर दूर से ही दुश्मन के एयर टारगेट को पहचान लेता है और उसे ट्रैक कर लेता है। जैसे ही वह लक्ष्य रेंज में आता है, यह सिस्टम उसे नष्ट कर देता है।
एक स्क्वार्डन में कुल 32 मिसाइलें तैनात होती हैं, और इसमें कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम व लॉन्ग रेंज रडार शामिल हैं। तीसरे स्क्वार्डन की तैनाती के बाद पंजाब और राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों की हवाई सुरक्षा लगभग अभेद्य हो चुकी है। पाकिस्तान की कोई भी मिसाइल अब इन इलाकों में गिर नहीं पाएगी।
भारत की सुरक्षा के लिए S-400 एक ऐसी ढाल बन चुका है जो देशवासियों को न केवल आत्मविश्वास देता है, बल्कि पाकिस्तान जैसे आतंकी मानसिकता वाले देश को चेतावनी भी देता है कि भारत अब हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है।
NGV PRAKASH NEWS

