
मौसम का मिजाज अगले 7 दिन बिगड़ा हुआ!
भारत में मानसून की दस्तक के बाद बारिश ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। ओडिशा में शनिवार को जोरदार बारिश हुई और दिल्ली में भी अगले दो दिनों तक बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी कर दिया गया है।
दक्षिण भारत – बारिश का कहर!
👉24 से 26 मई तक केरल और माहे में बहुत भारी बारिश होगी।
👉27 से 30 मई तक केरल और माहे में भारी से बहुत भारी बारिश की उम्मीद है।
👉24 से 27 मई तक तटीय और दक्षिण कर्नाटक में भी बादल जमकर बरसेंगे।
👉28 से 30 मई के दौरान भी बारिश की फुहारें जारी रहेंगी।
तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी बारिश की झड़ी लगेगी।
👉आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और यनम में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी के साथ बारिश का मिजाज रहेगा।
👉27-28 मई को आंध्र प्रदेश में हवाएं 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं!
पश्चिम भारत – मुंबई, गोवा और गुजरात में मूसलाधार!
👉24 मई को महाराष्ट्र, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में तूफानी बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की हवाएं चल सकती हैं।
👉24 से 27 मई तक गुजरात और मराठवाड़ा भी इसी बारिश की चपेट में रहेंगे।
👉गुजरात में 24 मई को हवाओं की रफ्तार 70 किमी तक पहुंच सकती है।
पूर्वोत्तर भारत – एक हफ्ते की बारिश का इरादा!
👉अगले 7 दिनों तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में जमकर बारिश होगी।
👉29-30 मई को असम और मेघालय में और 27-28 मई को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बहुत भारी बारिश हो सकती है।
पूर्वी और मध्य भारत – बिजली और बारिश का संगम!
👉24-28 मई – विदर्भ, छत्तीसगढ़, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, झारखंड में तेज हवाओं और बिजली के साथ बारिश होगी।
👉24-26 मई – उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश।
👉24-30 मई – ओडिशा और बिहार में बारिश का सिलसिला।
👉बिहार में 25-26 मई को 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
अंडमान और निकोबार – भीगने के लिए तैयार!
👉24-26 मई को अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में भारी बारिश की संभावना है।
👉25 मई और 27-30 मई को ओडिशा में भी बारिश का कहर रहेगा।
साफ है, इस हफ्ते देश के कई राज्यों में बादल जमकर बरसने वाले हैं। छतरी तैयार रखो, बारिश किसी भी वक्त दस्तक दे सकती है!
NGV PRAKASH NEWS

