मुस्लिम युवती नें हिंदू युवक से की शादी, और कह दी यह बात

मुस्लिम युवती ने इस्लाम छोड़ अपनाया सनातन धर्म, उसके बाद कह दिया यह बड़ी बात

बरेली।
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक युवती ने सदियों से चली आ रही रूढ़ियों और पितृसत्तात्मक प्रथाओं को दरकिनार कर अपनी राह खुद चुनी। यह कहानी है उधम सिंह नगर की महक की, जिसने मजहबी बंदिशों को तोड़कर हिंदू धर्म को अपनाया और ऋषि राय के साथ अग्नि को साक्षी मानकर विवाह किया। महक का कहना है कि इस्लाम धर्म में औरतों का सम्मान नहीं होता और तीन तलाक-हलाला जैसी कुप्रथाओं ने उसे भीतर तक झकझोर दिया।

महक ने बाकायदा शपथ पत्र के ज़रिये उत्तराखंड के जिलाधिकारी को बताया कि उसके पूर्वजों ने मुगल आक्रमण के समय इस्लाम अपनाया था, मगर उसका मन हमेशा सनातन धर्म की ओर खिंचता रहा। महक ने अपने इस निर्णय को अपने अंतरात्मा की पुकार बताया। उसने कहा कि इस्लाम में जो नियम और कुप्रथाएं हैं, उनसे उसका दम घुटता था। अंततः उसने वह कदम उठाया, जिससे उसके जीवन में एक नई रोशनी आई।

ऋषि राय के साथ महक ने सात फेरे लिए और खुद को महक राय के नाम से नई पहचान दी। अब वह कहती हैं, “अब मैं चैन की सांस ले पा रही हूं। हिंदू धर्म में जो अपनापन और सम्मान मिला, वह शब्दों में बयान नहीं कर सकती।”
यह विवाह और धर्म परिवर्तन न केवल महक की व्यक्तिगत यात्रा का प्रतीक है, बल्कि यह उस बदलाव का भी संकेत है, जिसमें हर इंसान को अपनी आस्था और जिंदगी का रास्ता खुद चुनने का हक है।

‘NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *