अचानक एडिशनल एसपी पहुंच गए लालगंज थाने और उन्होंने…


रात्रि में अचानक थाना लालगंज पहुंचे एडिशनल एसपी ओम प्रकाश सिंह, किया आकस्मिक निरीक्षण

बस्ती, 3 जून 2025।
एडिशनल एसपी ओम प्रकाश सिंह मंगलवार देर रात अचानक थाना लालगंज पहुंच गए। उनके औचक निरीक्षण से थाना परिसर में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों की स्थिति, मालखाना, हवालात और शस्त्रागार का गहन निरीक्षण किया।

उन्होंने रात्रि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति, वर्दी की स्थिति और गश्त व्यवस्था की भी समीक्षा की। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों को सख्त चेतावनी दी गई। एडिशनल एसपी ने थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए रात्रि गश्त को और अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाया जाए।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि थाने में आने वाले आम नागरिकों के साथ व्यवहार में सौम्यता रखी जाए और उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अनुशासन और पारदर्शिता के साथ कार्य करने की सलाह दी।

NGV PRAKASH NEWS


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *