परसरामपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी — चोर गिरफ्तार, पिस्ता-अंजीर से लेकर नकदी तक बरामद

Gyan Prakash Dubey

बस्ती के परसरामपुर में पुलिस की बड़ी कामयाबी — चोर गिरफ्तार, पिस्ता-अंजीर से लेकर नकदी तक बरामद

बस्ती | 09 जून 2025
जनपद बस्ती के थाना परसरामपुर क्षेत्र में बीती रात पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी रात लगभग 4 बजे रायपुर इलाके से की गई, जहाँ अभियुक्त चोरी के उपकरणों और चोरी के सामान के साथ दबोचा गया।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी हरैया संजय सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। इस दौरान थाना परसरामपुर के थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी सिकंदरपुर उपनिरीक्षक रमेश कुमार साहनी और उनकी टीम ने चोर को धर दबोचा।

📌 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

नाम: सुग्रीम सोनकर
पिता का नाम: अदालत उर्फ शेरु
ग्राम: सिकंदरपुर, थाना परसरामपुर, जनपद बस्ती
उम्र: लगभग 29 वर्ष

🔍 बरामद माल का विवरण बेहद दिलचस्प है:

01 नुकुली रेती (लोहे की रगड़ने वाली मशीन)

01 आरी ब्लेड

02 पैकैट पिस्ता, 01 अखरोट, 01 अंजीर, 01 खजूर पैकैट

08 अदद लक्स साबुन

01 बंडल (24 पीस) पारले बिस्कुट

20-20 बिस्कुट का एक बंडल

02 पीस हिमगंगे तेल (200 ML)

नकदी ₹2750/-

👮‍♂️ गिरफ्तार करने वाली टीम में

उ0नि0 रमेश कुमार साहनी (चौकी प्रभारी, सिकंदरपुर)
का0 ध्रुव आज़ाद
का0 रोहित कुमार शामिल थे |

पुलिस ने बताया कि यह चोरी 31 मई 2025 की रात करीब 9:30 बजे हुई थी, जिसे 2 जून को प्राथमिकी संख्या 156/2025 के तहत दर्ज किया गया था।
अभियुक्त को विधिक कार्रवाई के उपरांत न्यायालय बस्ती भेजा गया|

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *