
शादी में आई दुल्हन नहीं, थी ‘स्क्रिप्टेड लूटेरिन’ — शिवसेना नेता के बेटे को बना दिया शिकार!
जालंधर |
यह कहानी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं, हकीकत है। फर्क सिर्फ इतना है कि फिल्म में खलनायक का पर्दा अंत में उठता है, और यहां दुल्हन मंडप में ही पूरा नाटक रचकर सबकुछ लूटकर फरार हो गई। पंजाब के जालंधर में एक लुटेरी दुल्हन ने शादी के नाम पर ऐसा खेल रचाया कि शिवसेना नेता के बेटे का परिवार ही सन्न रह गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार
प्रकाश सिंह, जो शहीद बाबू लाभ सिंह नगर के निवासी हैं, ने छह महीने पहले अपने बेटे की शादी बड़ी धूमधाम से बसंत नगर की अमनप्रीत कौर से करवाई। रिश्तेदारी, रीतिरिवाज, और मंडप—सबकुछ वैसा ही जैसा एक आम पंजाबी शादी में होता है। लेकिन चौथे दिन जब सुबह सबकी आंख खुली, तो पता चला कि दुल्हन गहनों, नकदी और कीमती सामान के साथ फरार हो चुकी है।
अब Twist सुनिए—जिस महिला ने शादी करवाई थी, जो खुद को दुल्हन की बुआ बता रही थी, वो भी लापता है। बाद में जब परिवार ने पड़ताल की तो खुलासा हुआ कि दुल्हन के ‘माता-पिता’, ‘बुआ’, सब नकली थे। असली पिता वही था जो बुआ का पिता बनकर घर वालों को उल्लू बना रहा था। मतलब, पूरा गिरोह एक स्क्रिप्टेड फैमिली बनकर शादी कराने आया था!
खुलासे यहीं नहीं थमे—अमनप्रीत कौर पहले से शादीशुदा निकली। जालंधर और मोगा में उसकी पहले भी शादियां हो चुकी थीं और हर बार दहेज, गहने और कीमती सामान लेकर वह फरार हो जाती थी। हैरानी की बात ये है कि आज तक उसका कोई तलाक नहीं हुआ।
दुल्हन बनी ‘डिस्टेंस क्वीन’
प्रकाश सिंह ने बताया कि शादी के बाद लड़की ने न तो पति के साथ खाना खाया और न ही उसके साथ कोई भावनात्मक जुड़ाव दिखाया। हमेशा तबीयत खराब होने का बहाना करती और अलग कमरे में ही रहती। उसकी बुआ (जो बाद में असली पिता निकले) हर चीज़ में हस्तक्षेप करती और घर की मालकिन जैसी बातें करती।
अब दर्ज हुआ मामला, पुलिस एक्शन में
छह महीने तक छानबीन के बाद आखिरकार पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, गिरोह के सभी सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही इस ‘लुटेरी मंडली’ को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
NGV PRAKASH NEWS

