मोदी सरकार के 11 साल: कारागार मंत्री दारा सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और अर्थव्यवस्था की छलांग को बताया ऐतिहासिक

Gyan Prakash Dubey

मोदी सरकार के 11 साल: कारागार मंत्री दारा सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और अर्थव्यवस्था की छलांग को बताया ऐतिहासिक

बस्ती, 11 जून 2025।
रिपोर्ट: Gyan Prakash Dubey

मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को बस्ती जनपद में प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से जनता के सामने रखा। कार्यक्रम में पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी और भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र भी मौजूद रहे। मंत्री ने दावा किया कि मोदी सरकार ने पिछले 65 वर्षों की चुनौतियों और समस्याओं को केवल 11 वर्षों में दूर कर दिया।

गरीबों के जीवन में ऐतिहासिक बदलाव: मंत्री दारा सिंह

मंत्री दारा सिंह ने कहा कि—

  • 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज,
  • आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख तक का मुफ्त इलाज,
  • उज्ज्वला योजना से कुकिंग गैस,
  • 12 करोड़ शौचालय,
  • बिजली और आवास की उपलब्धता,
  • 50 करोड़ से अधिक जनधन खाते,

इन सभी योजनाओं ने भारत के गरीबों के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन किया है।

उन्होंने कहा कि जो काम पूर्ववर्ती सरकारें दशकों तक नहीं कर सकीं, उसे मोदी सरकार ने ग्यारह सालों में कर दिखाया।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ और भारत की सख्त जवाबी कार्रवाई का ज़िक्र

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में छिपे 9 आतंकवादी अड्डों को नष्ट कर दिया। जब पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया तो भारत ने उसकी कई हवाई सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया, जिससे घबराकर पाकिस्तान को अमेरिका से हस्तक्षेप की गुहार लगानी पड़ी।

अर्थव्यवस्था की छलांग: 2 ट्रिलियन से 4.25 ट्रिलियन डॉलर तक का सफर

पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि 2014 से पहले भारत की अर्थव्यवस्था केवल 2 ट्रिलियन डॉलर की थी, जो अब 4.25 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच चुकी है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और नेतृत्व का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व मंच पर एक मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है और वैश्विक स्तर पर उसका प्रभाव पहले से कहीं अधिक है।

प्रेस के सवालों से बचते रहे नेता

कार्यक्रम के अंत में जब पत्रकारों ने मंत्री, पूर्व सांसद और जिलाध्यक्ष से कुछ ज़रूरी सवाल पूछने चाहे, तो वे टालमटोल करते हुए जवाब देने से बचते रहे और कार्यक्रम स्थल से रवाना हो गए। इससे वहां मौजूद मीडिया में थोड़ी नाराजगी भी देखी गई।


NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *