मौलवी मदरसे में पढ़ रहे बच्चों के साथ करता था अश्लील हरकत….?

जी. पी. दुबे
9721071175
NGV PRAKASH NEWS

बस्ती 11 जून 24.
मुण्डेरवां थाना क्षेत्र के परसा हज्जाम गांव के मदरसा अरबिया शमसुल उलूम के मौलबी अब्दुल हफीज पुत्र फतेह आलम पर मदरसे में पढ़ लरहे बच्चों ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है।
परसा हज्जाम गांव के लोगों ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर मौलबी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग किया है।
जानकारी मिली है कि मदसरे में कुछ बिहार के बच्चे भी पढ़ते हैं।
उनका आरोप है कि मौलवी उनसे अपने गुप्ताग धुलवाता है। बच्चों ने अपने माता पिता से इसकी शिकायत की, इसके बाद बिहार से कुछ लोग आये और ग्रामीणों से मामले की जानकारी दी।
ग्रामीणों का कहना है कि वे बच्चों का बयान सुनकर माफी शर्मसार हुये |
इस संदर्भ में वह लोग बातचीत करने मदरसे पर गये तो गांव के मुस्लिम पुत्र सादिक अली, परवेज अहमद पुत्र तबक्कल हुसेन आदि का संरक्षण पाकर मौलवी ने उल्टे गांव वालों को ही फंसाने की बात कही।
ग्रामीणों का कहना है कि मौलवी गांव वालों के आपसी रिश्ते खराब कर रहा है और उन्मादी माहौल बनाना चाहता है, यदि उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही नही हुई तो इलाके का माहौल दूषित होने की पूरी संभावना है।
ग्रामीणों का यह भी कहना है कि बच्चों ने मौलवी के ऊपर जो आरोप लगाया है उसके पर्याप्त सबूत उन लोगों के पास है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *