मिशन अपराधियों पर नकेल :परशुरामपुर पुलिस की अपराधियों पर बड़ी कार्यवाही..

बस्ती, 21 जून 2025
NGV PRAKASH NEWS

परसरामपुर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कसी नकेल, थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की अगुवाई में 7 अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद बस्ती के परसरामपुर थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह के कुशल मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी हरैया संजय के निकट पर्यवेक्षण में की गई।

इस अभियान में थाना परसरामपुर के थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की सक्रिय नेतृत्व भूमिका सबसे अहम रही। उनके नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शांति व्यवस्था को प्रभावित करने की मंशा से जुटे तत्वों पर शिकंजा कसते हुए सभी सात अभियुक्तों को धारा 170/126/135 भा0ना0सु0सं0 (B.N.S.S.) के तहत गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेजा।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
1️⃣ भगेलू पाल पुत्र राम राज (उम्र करीब 56 वर्ष), निवासी नागपुर कुवंर, थाना परसरामपुर, बस्ती
2️⃣ चन्द्रभान शर्मा पुत्र स्व. मेढई शर्मा (उम्र करीब 32 वर्ष), निवासी गौरा पाण्डेय, थाना परसरामपुर, बस्ती
3️⃣ मनोज कुमार गुप्ता (उम्र करीब 34 वर्ष), निवासी परसरामपुर, थाना परसरामपुर, बस्ती
4️⃣ राजकुमार गुप्ता पुत्र स्व. मंगरु प्रसाद (उम्र करीब 55 वर्ष), निवासी परसरामपुर, थाना परसरामपुर, बस्ती
5️⃣ किरन पत्नी हीरालाल (उम्र करीब 35 वर्ष), निवासी नागपुर कुवंर, थाना परसरामपुर, बस्ती
6️⃣ शिला देवी पत्नी रामआधार (उम्र करीब 48 वर्ष), निवासी नागपुर कुवंर, थाना परसरामपुर, बस्ती
7️⃣ पूजा शर्मा पत्नी चन्द्रभान (उम्र करीब 30 वर्ष), निवासी गौरा पाण्डेय, थाना परसरामपुर, बस्ती

थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की सक्रियता और तत्परता से यह कार्रवाई न केवल शांति व्यवस्था को कायम रखने में सहायक बनी, बल्कि क्षेत्र में अपराधियों के मनोबल को भी कमजोर किया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
👉 उपनिरीक्षक राजेश यादव
👉 उपनिरीक्षक सतीश राय
👉 हेड कांस्टेबल दीपक सिंह
👉 कांस्टेबल नितेश यादव

परसरामपुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था को मजबूत करने का संदेश गया है। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह द्वारा अपराध और अव्यवस्था के खिलाफ यह कार्यवाही सराहनीय मानी जा रही है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *