नवी कक्षा में पढ़ने वाली युवति के साथ जीजा ने कर दिया यह काम…

जीजा के घर से लौटने के बाद युवती निकली गर्भवती, अस्पताल में खुलासा – अशोकनगर जिले की घटना से रिश्ते शर्मसार

अशोकनगर (मध्य प्रदेश), 5 जुलाई 2025

अशोकनगर जिले के नईसराय थाना क्षेत्र के देवपाल खेड़ी गांव से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। एक 21 वर्षीय युवती, जो तीन महीने तक अपने जीजा के घर में रही थी, वापसी के कुछ समय बाद गर्भवती पाई गई। युवती की तबीयत बिगड़ने पर जब उसे अस्पताल लाया गया तो मेडिकल जांच के बाद यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात करीब 1 बजे युवती को पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई। परिजन उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद पता चला कि वह गर्भवती है। यह खबर मिलते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया और तुरंत नईसराय पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और महिला पुलिसकर्मियों ने युवती से पूछताछ की। युवती ने बताया कि वह 9वीं कक्षा की छात्रा है और डेढ़ महीने पहले अपने जीजा के घर, मायापुर थाना क्षेत्र के शेरगढ़ गांव से लौटी है। पुलिस ने जब उसकी उम्र की पुष्टि की, तो पाया कि वह 21 वर्ष 8 माह की बालिग महिला है।

नईसराय थाना प्रभारी पुनीत दीक्षित ने बताया कि युवती ने अपने बयान में स्पष्ट रूप से कहा कि उसने अपनी मर्जी से जीजा के साथ संबंध बनाए थे और वह उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती। युवती की हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकीय हस्तक्षेप के बाद उसका गर्भपात हो गया।

फिलहाल पुलिस युवती के बयान के आधार पर आगे की जांच कर रही है। चूंकि वह बालिग है और उसकी सहमति से यह संबंध स्थापित हुआ, इसलिए मामला संवेदनशील स्थिति में पहुंच गया है और कानूनी कार्रवाई भी उसकी इच्छा पर निर्भर होगी।

यह मामला एक बार फिर रिश्तों की मर्यादा और सामाजिक मूल्यों पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। पुलिस प्रशासन मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रहा है ताकि सच सामने आ सके।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *