थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में परसरामपुर पुलिस ने शातिर अपराधी को चोरी की बाइक के साथ दबोचा..

Gyan Prakash Dubey

थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में परसरामपुर पुलिस ने शातिर अपराधी को चोरी की बाइक के साथ दबोचा
NGV PRAKASH NEWS | 16 जुलाई 2025

बस्ती जनपद के परसरामपुर थाना क्षेत्र में अपराध पर लगाम कसने की दिशा में एक और बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने रात्रि गश्त के दौरान एक शातिर चोर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में भानु प्रताप सिंह की सतर्कता और नेतृत्व क्षमता एक बार फिर सामने आई है, जो क्षेत्र में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उनके दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।

इस पूरी कार्रवाई का संचालन पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी हरैया संजय सिंह के पर्यवेक्षण में हुआ। मगर ऑपरेशन को सफल बनाने में मुख्य भूमिका निभाई थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने, जिनके मार्गदर्शन में पूरी टीम ने बेहद मुस्तैदी के साथ सुबह लगभग 4:15 बजे ग्राम अहिरौली से संदिग्ध अभियुक्त को धर दबोचा।

टीम में उपनिरीक्षक झारखंडेय पाण्डेय, उपनिरीक्षक रमेश कुमार साहनी, हेड कांस्टेबल राघवेन्द्र दुबे, कांस्टेबल पंकज कुमार और राहुल कन्नौजिया शामिल थे। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक बिना नंबर प्लेट की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद हुई, जिसका चेसिस नंबर भी मिटा हुआ पाया गया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान सूरज पुत्र रामआसरे, निवासी ग्राम अरजानीपुर, थाना परसरामपुर, जनपद बस्ती (उम्र 23 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड में सूरज एक दुर्दांत अपराधी है, जिस पर पहले से कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं:

  • मु0अ0सं0 114/2022 धारा 380, 411, 457 IPC (थाना छावनी)
  • मु0अ0सं0 246/2022 धारा 380, 411 IPC (थाना छावनी)
  • मु0अ0सं0 357/2022 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट (थाना छावनी)
  • मु0अ0सं0 112/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट (थाना परसरामपुर)
  • वर्तमान मामला: मु0अ0सं0 214/2025 धारा 317(2), 317(5), 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) BNS (थाना परसरामपुर)

थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में परसरामपुर पुलिस की यह कार्रवाई न केवल अपराधियों के लिए कड़ा संदेश है, बल्कि आम जनता में सुरक्षा का विश्वास भी मजबूत करती है।

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे न्यायालय बस्ती भेज दिया है।

(NGV PRAKASH NEWS)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *