कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क: पुलिस अधीक्षक ने किया कांवड़ रूट का निरीक्षण

Gyan Prakash Dubey

श्रावण शिवरात्रि व कांवड़ यात्रा को लेकर बस्ती पुलिस सतर्क, एसपी अभिनन्दन ने किया मार्गों का निरीक्षण

बस्ती, 17 जुलाई 2025।
श्रावण मास की शिवरात्रि एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने को लेकर बस्ती जनपद की पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन ने बुधवार को कांवड़ यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी, क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी तथा संबंधित थाना प्रभारियों के साथ फुटहिया, नगर, अक्सड़ा टोल प्लाजा, कलवारी, टाण्डा पुल, गायघाट, कुदरहा, लालगंज, महदेवा, मुण्डेरवा होते हुए टेमा (संत कबीर नगर-बस्ती बार्डर) तक का भ्रमण किया गया।

दिशा-निर्देश दिए गए

पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान कांवड़ यात्रा के दौरान निर्धारित यातायात डायवर्जन के सख्ती से पालन के निर्देश दिए। साथ ही, विभिन्न स्थलों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों के संचालन की गुणवत्ता भी परखी गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शांति, कानून व्यवस्था, और भीड़ नियंत्रण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मौके पर मौजूद रहे ये अधिकारी

निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक नगर, थानाध्यक्ष कलवारी, प्रभारी निरीक्षक लालगंज, थानाध्यक्ष मुण्डेरवा, पुलिस अधीक्षक बस्ती के पीआरओ सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

बस्ती पुलिस की इस सक्रियता से साफ है कि प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है और कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

NGV PRAKASH NEWS
https://ngvprakashnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *