14 वर्षीय नाबालिक ने दिया बच्चे को जन्म.. यह था मामला

रांची में 14 वर्षीय नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, दुष्कर्म का मामला उजागर

रांची। रांची सदर अस्पताल में रविवार को एक 14 वर्षीय अविवाहित नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया। इस घटना के साथ ही यह खुलासा हुआ कि किशोरी के साथ करीब नौ महीने पहले गांव में दुष्कर्म हुआ था।

सदर अस्पताल में सुरक्षित प्रसव के बाद डॉक्टरों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद लोअर बाजार थाना पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की और केस गुमला के बसिया थाने को भेज दिया।

गांव के युवक ने किया था दुष्कर्म
किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह स्कूल से लौटते समय गांव के सुनसान रास्ते से गुजर रही थी, तभी एक युवक ने उसे अकेला पाकर जबरन दुष्कर्म किया। उसने यह धमकी भी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा। डर के कारण किशोरी ने घटना को छुपाए रखा।

लगभग पांच महीने बाद जब शरीर में बदलाव दिखने लगे तो परिजनों ने चिकित्सक से जांच कराई। तब किशोरी ने घरवालों को पूरी घटना की जानकारी दी। लोकलाज के डर से परिवार ने पुलिस को सूचना नहीं दी।

नवजात और पीड़िता की हालत स्थिर
डॉक्टरों के अनुसार पांच महीने के बाद गर्भपात कराने से जच्चा और बच्चा दोनों की जान को खतरा हो सकता था। इसी कारण परिवार ने घर से दूर रांची आकर प्रसव कराया। फिलहाल नवजात और किशोरी दोनों सुरक्षित हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *