सेना के जवान के दिनदहाड़े हत्या से दहला पुरानी बस्ती..

👉 थाना क्षेत्र के लोगों का कहना है कि क्या कारण है कि इतनी वारदात के बाद भी थानाध्यक्ष काफी समय से थाने की कमान संभाली हुए हैं जबकि इस बीच सभी थानों पर कई बार बदलाव हो चुका है…

Gyan Prakash Dubey

पुरानी बस्ती में खौफनाक हत्या, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

बस्ती, 4 अगस्त 2025
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र एक बार फिर अपराध से दहल उठा। सोमवार सुबह दिनदहाड़े रिटायर्ड सेना के जवान रमापति पांडेय की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। घटना महुडर स्थित हुंडई एजेंसी के पास की है, जहां अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटाई कर उनकी जान ले ली।

🩸 दिनदहाड़े हत्या से फैली दहशत

मृतक रमापति पांडेय किराए के मकान में रहते थे और सेना से रिटायर होने के बाद यहां निवास कर रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हत्यारों ने घर में घुसते ही हमला कर दिया और लंबे संघर्ष के बाद उनकी जान ले ली।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि स्थानीय लोग पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं।

🚨 पुलिस पर उठे सवाल

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र लंबे समय से अपराध का गढ़ बन चुका है।

सबसे ज्यादा लाशें इसी क्षेत्र में मिलती हैं, लेकिन जिस जगहें पर अपराध घटित होते हैं, वहां पुलिस पेट्रोलिंग नहीं होती।

क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस की नाकामी साफ नजर आ रही है।

घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, एएसपी ओपी सिंह और सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी लिया |

एसओ महेश सिंह और चौकी प्रभारी दक्षिण दरवाजा ओपी मिश्रा जांच में जुटे हैं।

फिलहाल हत्यारे और हत्या का कारण अज्ञात हैं।

🕵️ जांच और कार्रवाई

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक इलाके में प्रभावी गश्त और सख्त कार्रवाई नहीं होगी, अपराधियों का खौफ कम नहीं होगा |

यह वारदात न केवल पुरानी बस्ती बल्कि पूरे शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। अब देखना होगा कि पुलिस इस सनसनीखेज हत्या का खुलासा कब तक कर पाती है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *