अपराध नियंत्रण को लेकर डीआईजी संजीव त्यागी की सख्ती, मासिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

बस्ती रेंज में अपराध नियंत्रण को लेकर डीआईजी संजीव त्यागी की सख्ती, मासिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

लंबित विवेचनाओं से लेकर साइबर अपराध और महिला अपराध तक, हर मोर्चे पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

बस्ती, 18 सितंबर 2026।

परिक्षेत्रीय कार्यालय बस्ती के सभागार में शुक्रवार को डीआईजी बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर जनपदों के पुलिस अधीक्षकों के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी की। बैठक में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं, महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध, शिकायतों के निस्तारण तथा पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। डीआईजी संजीव त्यागी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आमजन की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

लंबित विवेचनाओं और वांछित अभियुक्तों पर विशेष जोर

डीआईजी ने लंबित एवं आंशिक विवेचनाओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गैंगस्टर, वांछित, पुरस्कार घोषित, जिला बदर और NBW अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने को कहा। चोरी और वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त और निगरानी को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए।

संगीन अपराधों के साथ महिला अपराध, एससी/एसटी और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने पर भी विशेष जोर दिया गया। अपहृता और गुमशुदा व्यक्तियों की शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने तथा 45 दिन से अधिक लंबित अभियोगों और विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए।

साइबर अपराध पर भी रहेगी विशेष निगरानी

डीआईजी संजीव त्यागी ने साइबर अपराध के मामलों में जनपद स्तर पर साइबर एक्शन प्लान के तहत प्रभावी कार्रवाई कराने के निर्देश दिए। साइबर अपराध से संबंधित मोबाइल नंबर और IMEI नंबर अधिकाधिक ब्लॉक कराने तथा पीड़ितों की धनराशि की वापसी के लिए अधिकाधिक अमाउंट लीन कराने को कहा गया।

बैठक में ICJS, NAFIS, CEIR, NATGRID सहित अन्य डिजिटल पोर्टलों का नियमित उपयोग और फीडिंग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही साइबर अपराध, GRM, MRM, CCTNS, IGRS, NCRB, कर्मयोगी पोर्टल, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड और JMIS की लगातार निगरानी कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।

शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर

डीआईजी ने पब्लिक ग्रीवांस रिव्यू पोर्टल, मुख्यमंत्री जनता दर्शन, रेंज कार्यालय की लंबित जनशिकायतों और अन्य उच्चस्तरीय शिकायत पोर्टलों पर प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा यक्ष ऐप पर शेष बीट सूचनाओं में उप निरीक्षक, थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी स्तर से आवश्यक टिप्पणी अंकित कराने के लिए भी निर्देशित किया गया।

मिशन शक्ति और सड़क सुरक्षा को लेकर भी निर्देश

मिशन शक्ति केंद्र अभियान के तहत स्कूलों और कॉलेजों में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। वहीं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ZFD योजना के तहत प्रभावी कार्रवाई कराने तथा iRAID ऐप पर सभी सड़क दुर्घटनाओं की अनिवार्य फीडिंग सुनिश्चित करने को कहा गया।

डीआईजी ने ई-साक्ष्य (एसएसओ पोर्टल) पर सभी FIR/SID को लिंक कराने के साथ ही धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट एवं धारा 107 BNSS के तहत संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए।

विभागीय मामलों और पुलिसिंग व्यवस्था की भी हुई समीक्षा

बैठक में नियम 14(1) एवं 14(2) के अंतर्गत लंबित विभागीय पत्रावलियों, प्रारंभिक जांच, मृतक आश्रित सेवायोजन, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और लंबित पेंशन प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण पर भी जोर दिया गया। गोपनीय शाखा के लंबित मामलों को भी समयबद्ध तरीके से निस्तारित कराने के निर्देश दिए गए।

वर्तमान में चल रहे अभियानों की समीक्षा करते हुए वाहन चोरी की रोकथाम, वाहनों पर अनधिकृत पदनाम एवं जातिसूचक फिल्म के विरुद्ध अभियान तथा कालावधित (60/90 दिन) विवेचनाओं के निस्तारण के लिए प्रभावी कार्रवाई कराने को कहा गया। साथ ही मानव संपदा पोर्टल पर सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों की सर्विस बुक अद्यावधिक कराने और डायल-112 के रिस्पांस टाइम में और सुधार लाने के निर्देश दिए गए।

गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना, सहायक पुलिस अधीक्षक बस्ती मानसी दहिया सहित परिक्षेत्रीय कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *