सरकार द्वारा दिए गए टैबलेट से प्रधानाध्यापक छात्राओं को दिखाता था…पो….

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖👆

कौशांबी में हेड मास्टर की घिनौनी हरकत, छात्राओं ने खोली पोल

कौशांबी, 06 अगस्त 2025

प्राप्त जानकारी के अनुसार..
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में शिक्षा जगत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सरसावा विकास खंड स्थित एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्राओं ने अपने हेड मास्टर नंदलाल सिंह पर अश्लील हरकतों के गंभीर आरोप लगाए हैं।

छात्राओं का आरोप है कि हेड मास्टर उन्हें स्कूल में सरकारी टैबलेट पर अश्लील वीडियो दिखाते थे और क्लासरूम में अकेले बुलाकर प्राइवेट पार्ट को छूते थे। जब बच्चियों ने इसका विरोध किया, तो उनके साथ मारपीट की गई। डर और दहशत के माहौल में जी रहीं इन मासूम बच्चियों ने आखिरकार हिम्मत जुटाकर पूरी बात अपने परिजनों को बता दी।

परिजनों ने यह सुनते ही स्कूल पहुंचकर आरोपी शिक्षक की पिटाई कर दी। इसके बाद वे सीधे मंझनपुर कोतवाली पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए नंदलाल सिंह के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सदर क्षेत्राधिकारी शिवांक सिंह ने बताया कि यह मामला सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद गंभीरता से लिया गया। परिजनों की तहरीर पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है और छात्राओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

इस घटना ने पूरे जिले में सनसनी मचा दी है और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *