होटल में शराब के नशे में दोस्तों संग झूम रही थी बहु तभी ससुर ने कर दिया यह कांड..

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

सूरत में फ्रेंडशिप डे की दारू पार्टी कांड: ससुर ने बहू को ही करवा दिया गिरफ्तार

सूरत, 06 अगस्त 2025
गुजरात के सूरत में फ्रेंडशिप डे का जश्न एक अजीबोगरीब कांड में बदल गया। डुमस इलाके के ‘वीकेंड एड्रेस’ होटल में रविवार रात पुलिस ने छापा मारकर चार पुरुष और दो लड़कियों को शराब पार्टी करते हुए गिरफ्तार किया। खास बात यह है कि पुलिस को यह सूचना खुद पार्टी कर रही लड़की के ससुर ने दी थी।

गुजरात में शराबबंदी लागू है, लेकिन फिर भी होटल के कमरे नंबर 443 में ये सभी 23 से 25 साल के युवक-युवतियां शराब के गिलास के साथ झूम रहे थे। पुलिस को मौके से चार गिलास और आधी भरी शराब की बोतल बरामद हुई। गिरफ्तार दोनों लड़कियां कलाकार हैं, जबकि चारों पुरुष कारोबारी बताए जा रहे हैं।

ससुर ने दिया पुलिस को टिप

पुलिस जांच में सामने आया कि पार्टी में शामिल लड़की का पति से विवाद चल रहा था। इसी नाराजगी के चलते वह दोस्तों के साथ होटल में फ्रेंडशिप डे मनाने पहुंची थी। उसके ससुर ने पीछा कर यह सब देखा और बहू को सबक सिखाने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर दिया।

सूचना मिलते ही डुमस पुलिस ने होटल पर छापा मारा। सभी आरोपियों को पकड़ा गया और सिविल अस्पताल में उनके खून की जांच करवाई गई, जिसमें शराब की पुष्टि हुई।

सूरत पुलिस अब इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है। यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां बहू की दारू पार्टी और ससुर की चालाकी सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *