बिजली की चपेट में आने से आशा कार्यकत्री की हुई मौत..

Gyan Prakash Dubey

बस्ती में करंट की चपेट में आने से आशा कार्यकर्ता की मौत, घर में मचा कोहराम

बस्ती, बहादुरपुर, 10 अगस्त 2025। कलवारी थाना क्षेत्र के केंवचा गांव में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे में आशा कार्यकर्ता की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, केंवचा गांव निवासी लगभग 50 वर्षीय पार्वती देवी पत्नी सत्यदेव चौधरी शनिवार शाम करीब 6 बजे अपने घर में मोबाइल चार्जर का प्लग लगा रही थीं। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गईं। परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उनकी मौके पर मौत हो गई।

पार्वती देवी के दो बेटियां और एक बेटा है, जिनकी अभी शादी नहीं हुई है। मां की अचानक मौत से तीनों बच्चे और पूरा परिवार गहरे सदमे में है। घटना के बाद परिजन बदहवास हालत में रो-रोकर विलाप कर रहे हैं।

सूचना पाकर कलवारी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *