परसरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार..

Gyan Prakash Dubey

बस्ती में थाना परसरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

बस्ती, 10 अगस्त 2025। अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और लंबित मामलों में न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से थाना परसरामपुर पुलिस ने रविवार को बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी हरैया संजय सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चार वारंटी अभियुक्तों को दबोच लिया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में भगवानदीन वर्मा (निवासी परसरामपुर), दुखहरन यादव (निवासी कैथोवलिया), समयदीन (निवासी कैथी) और गयालाल (निवासी यरता) शामिल हैं। ये सभी लंबे समय से पुलिस को वांछित थे और न्यायालय से जारी वारंट पर फरार चल रहे थे।

कार्रवाई में उप निरीक्षक ओम प्रकाश भारती, उप निरीक्षक सुरेश चन्द्र, उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल जगतनरायन यादव और कांस्टेबल बृजभूषण सिंह की अहम भूमिका रही। पुलिस टीम ने सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।

इस अभियान से थाना परसरामपुर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की सख्ती का स्पष्ट संदेश गया है कि फरार अपराधी अब पुलिस की पकड़ से नहीं बच पाएंगे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *