वाहन चोरों के संगठित गिरोह का पर्दाफाश : 10 गाड़ियां हुई बरामद..

Gyan Prakash Dubey


बस्ती, 10 अगस्त 2025
कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम की बड़ी सफलता — 10 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ संगठित गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

थाना कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम बस्ती ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी की घटनाओं में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से थाना कोतवाली, हरैया और कप्तानगंज क्षेत्र में चोरी हुई कुल 10 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। गिरफ्तारी मुड़घाट पुल के पास रात करीब 2:05 बजे वाहन चेकिंग के दौरान हुई।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह और क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी की मौजूदगी में पूरे मामले का खुलासा किया। जांच में पता चला कि गिरोह का सरगना सुनील पुत्र जयप्रकाश चौधरी है, जबकि सेकंड लीडर ओमप्रकाश पुत्र रुदल चौधरी है। गिरोह में एक मैकेनिक और एक कबाड़ी भी शामिल हैं, जो चोरी की गाड़ियों के पुर्जे बेचने और कबाड़ का निस्तारण करने का काम करते थे।

उन्होंने बताया कि प्रमुख रूप से यह लोग हीरो स्प्लेंडर तथा हीरो पैशन की ऊपर निगाह रखते थे |

गिरफ्तार आरोपी

  1. सुनील (22) निवासी पेड़ारी, हरैया
  2. अजीत (25) निवासी पेड़ारी, हरैया
  3. ओमप्रकाश (24) निवासी सरवाहनपुर, कप्तानगंज
  4. चंद्र कुमार (35) निवासी लखनपुर, हरैया
  5. विदेशी राम निषाद निवासी नरोत्तमपुर, कप्तानगंज

बरामद मोटरसाइकिलें
गाड़ियों के नंबर UP51AL3881, UP51AS3575, UP51AQ9301, UP51AL2333, UP51AC0550, UP51AZ3394, UP51AZ6345, UP51AP3648, UP51AM1502 और UP51AN7388 हैं, जो विभिन्न थानों में दर्ज चोरी के मामलों से जुड़ी थीं।

गिरोह की कार्यप्रणाली
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे संगठित रूप से काम करते थे। एक सदस्य गाड़ी मालिक पर नजर रखता, दो सदस्य पास में खड़े रहते, एक सदस्य गाड़ी चुराता और दूसरा सदस्य बैकअप में रहता। चोरी के बाद गाड़ियां झाड़ियों में छिपाकर रखी जातीं और खरीदार मिलने पर नेपाल तक बेची जाती थीं। बिकने में समय लगने पर मैकेनिक चंद्र कुमार उन्हें खोलकर पुर्जे बेच देता और बचा कबाड़ विदेशी राम को दे दिया जाता था।

आपराधिक इतिहास
पांचों आरोपियों पर विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है और अन्य कड़ियों की भी जांच चल रही है।

पुलिस टीम
गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद, प्रभारी स्वाट टीम संतोष कुमार, उ.नि. अजय कुमार सिंह, विश्वमोहन राय, विवेकानंद तिवारी, सुरेंद्र प्रसाद, हेड कांस्टेबल ज्वाला सिंह, मुन्नालाल चौधरी, शैलेश शर्मा, अवनीश सिंह, रमेश कुमार, जितेंद्र सिंह, शुभेंद्र तिवारी, धनंजय यादव, धर्मेंद्र कुशवाहा, देवी लाल साहनी, असगर अली, विजय कुमार, संदीप सिंह और धीरज कुमार यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

NGV PRAKASH NEWS


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *