निर्माणाधीन मकान का शटरिंग गिरने से एक की मौत 2 गंभीर रूप से घायल

Gyan Prakash Dubey


बस्ती।
10.08.2025

सोनहा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से एक की मौत, दो घायल

बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के ग्राम कोठली में रविवार को मकान निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। छत की सटरिंग अचानक ढह जाने से उसके नीचे तीन लोग दब गए। स्थानीय लोगों और प्रशासन की टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर मलबा हटाया और तीनों को बाहर निकाला।

जिलाधिकारी बस्ती रवीश गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। प्रारंभ में यह स्पष्ट नहीं था कि मलबे के नीचे कितने लोग फंसे हैं, लेकिन मशीन और हाथों से मलबा हटाने पर तीन लोग मिले। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। शेष दो घायलों का इलाज जारी है और उन्हें खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने कहा कि मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था की गई है।

जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के साथ मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन भी पहुंच कर घटना के बारे में जानकारी ली तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया |

मौके पर बचाव दल समेत पुलिस बल मौजूद रहा।

NGV PRAKASH NEWS


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *