Gyan Prakash Dubey


बस्ती, 13 अगस्त 2025 — दुबौलिया थाना क्षेत्र का धर्मूपुर नैपुरवा गांव बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना का गवाह बना। गांव के 18 वर्षीय युवक शाहिद पुत्र मोहम्मद अकरम का शव घर के पीछे एक पेड़ से फंदे पर लटका मिला।
सुबह खेत की ओर गए परिजनों ने यह दृश्य देखा तो गांव में चीख-पुकार मच गई।
सूचना पर दुबौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल की जांच की और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं।
NGV PRAKASH NEWS
