

Gyan Prakash Dubey
बस्ती।
19 अगस्त 2025
कभी-कभी कुछ मामले ऐसे आते हैं जो देखने में काफी सनसनी खेज और सच हैं और लोग उसे सच मानकर उसे पर अपनी प्रतिक्रिया भी देते हैं | लेकिन जब उसे मामले की गहराई से जांच की जाती है तो वह झूठी निकलती है |
कुछ ऐसा ही मामला बस्ती जिले के थाना परशुरामपुर के ग्राम मुनियावा कला में बीती 16/17 अगस्त की रात हुआ जब सुबह अचानक यह खबर फैल गई कि गांव में चोरी हो गई है। लोगों ने जाकर देखा कि घर का ताला टूटा है, बक्से से जेवरात और नकदी गायब हैं, और लोग सहमे हुए हैं। खबर इतनी तेजी से फैली कि मीडिया तक पहुंच गई। फोटो और वीडियो बनाकर चैनलों पर प्रसारित कर दिया गया कि गांव में चोरी हो गई है।
लेकिन जब इस पूरे मामले की जांच थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की देखरेख में शुरू हुई तो धीरे-धीरे परतें खुलने लगीं। पुलिस ने जब बार-बार तहरीर मांगी तो सूचना देने वाली महिला अनीता कोई लिखित शिकायत देने से बचती रहीं। शक गहराया और पुलिस ने तहकीकात को और गहराई तक ले जाने का निर्णय लिया।
जांच के दौरान चौकी प्रभारी घघौवा व उनकी टीम ने घर-परिवार के लोगों से पूछताछ की।
👉तब सामने आया सच बेहद चौंकाने वाला था—अनीता की बड़ी बेटी दिव्या ने ही बक्से से जेवर निकाले थे। उसने एक सोने की झुमकी, दो जोड़ी चांदी की पायल और एक चांदी की करधन निकालकर घर के ऊपर बने कमरे में भूसे के ढेर में छिपा दिए थे। जब पुलिस ने सख्ती से पूछा तो दिव्या ने स्वीकार किया कि उसने करीब 1100 रुपये भी लिए थे, जिन्हें वह खर्च कर चुकी है।
इस खुलासे ने पूरे गांव को हतप्रभ कर दिया। जिस घटना को चोरी समझकर गांव वाले और मीडिया शोर मचा रहे थे, वह घर के अंदर की करतूत निकली।
पुलिस ने भूसे में छिपाए गए सभी जेवरात बरामद कर लिए और पूरी सच्चाई जनता के सामने रख दी।
मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है |
इस मामले में थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की सतर्कता और नेतृत्व की भूमिका सबसे अहम रही। उनके मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी घघौवा और पुलिस टीम ने जिस तरह से धैर्य, विवेक और जांच-पड़ताल से मामला सुलझाया, उसने यह साफ कर दिया कि अफवाहों के पीछे भागने के बजाय तथ्यों की पुष्टि करना जरूरी है।
वहीं गांव के लोगों का कहना है कि हैं कि अगर पुलिस समय रहते सच्चाई सामने न लाती, तो यह फर्जी चोरी गांव और परिवार दोनों के लिए बदनामी का कारण बन सकती थी।
👉 वहीं कुछ लोग दबी जुबान से यह भी कह रहे हैं कि जानबूझकर सामान बिखेर कर मामले को हाईलाइट किया गया |
(NGV PRAKASH NEWS)


