





Gyan Prakash Dubey
मामा और दो भांजे रहस्यमय तरीके से लापता, पुलिस की टीमें तलाश में जुटीं
बस्ती, 25 अगस्त 2025।
जनपद बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र के खरवनिया गांव में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक मामा अपने दो भांजों के साथ अचानक लापता हो गया। सुबह करीब 9 बजे तीनों घर से साइकिल लेकर निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजन जब तलाश करते-करते थक गए तो उन्होंने लालगंज पुलिस और डायल 112 को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह समेत जिले के कई थानों की पुलिस टीम, स्वाट, एसओजी और साइबर सेल मौके पर पहुंची। देर रात तक पुलिस ने गांव के तालाब, पोखरे, झाड़ियों और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए, लेकिन देर रात तक तीनों का कोई पता नहीं चल सका।
जानकारी के अनुसार, खरवनिया निवासी ईश्वर चंद की दो बेटियां सोनी और मनीता अपने बच्चों प्रिंस और मनी को पढ़ाई के लिए नानी के घर छोड़कर गई थीं। रविवार को मामा बच्चों को साइकिल से लेकर खरवनिया चौराहे की तरफ निकले थे। उन्हें वहां आसपास के लोगों ने देखा था, लेकिन उसके बाद से तीनों का कुछ पता नहीं चला।
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और बच्चों की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा ह् |
NGV PRAKASH NEWS
