

Gyan Prakash Dubey
झोपड़ी पर ट्रक पलटने से नवविवाहिता की मौत, तीन साल पहले हुई थी शादी
संतकबीरनगर, 25 अगस्त 2025।
जनपद संतकबीरनगर के बखिरा थाना क्षेत्र के हरदी गांव में रविवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। गिट्टी से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी झोपड़ी पर पलट गया। इस हादसे में झोपड़ी में सो रही 25 वर्षीय सबरीन की मौके पर ही मौत हो गई। सबरीन मोहम्मद अशरफ की पत्नी थीं।
हादसा सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ। उस समय परिवार के अन्य सदस्य भी झोपड़ी में मौजूद थे, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। हादसे की सूचना मिलते ही बखिरा थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह और पुलिस चौकी प्रभारी सुरेन्द्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। इससे कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी बाधित रहा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर आवागमन बहाल कराया।
मृतका के पति मोहम्मद अशरफ ने बताया कि उनकी शादी को केवल तीन साल ही हुए थे। उनका अभी कोई संतान नहीं थी। इस हादसे से परिवार पर गहरा दुख का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक की लहर है।
NGV PRAKASH NEWS
