बुजुर्ग ने नाबालिक को किया प्रपोज, कहा 3 साल से पसंद करता हूं सिनेमा देखने चले क्या.


नाबालिग लड़की को बीच सड़क पर बुजुर्ग ने किया प्रपोज, लोगों ने कर दी जमकर पिटाई, वीडियो वायरल

मेरठ, 25 अगस्त 2025।
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर इलाके में एक बुजुर्ग ई-रिक्शा चालक ने बीच सड़क पर नाबालिग लड़की को प्रपोज कर दिया। आरोपी ने लड़की से कहा – “3 साल से पसंद करता हूं, साथ में फिल्म देखने चलोगी?”। यह सुनते ही लड़की ने आपत्ति जताई और मौके पर मौजूद लोग भड़क गए। देखते ही देखते भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी को लोगों द्वारा थप्पड़ और लात-घूसे मारते देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि लड़की आरोपी के ई-रिक्शा में बैठकर जा रही थी, तभी उसने अश्लील कमेंट करना शुरू कर दिया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता और आरोपी दोनों अब्दुल्लापुर के रहने वाले हैं। पीड़िता की तहरीर पर भावनपुर थाना पुलिस ने छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस घटना से इलाके में कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया था, लेकिन पुलिस की तत्परता से हालात काबू में आ गए।


NGV PRAKASH NEWS


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *